By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आंगनबाड़ी व आशा वर्कर के लिए नई पॉलिसी बनाएगी सरकार… वेतन विसंगतियों सहित अन्य मांगों पर किया जाएगा गौर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > आंगनबाड़ी व आशा वर्कर के लिए नई पॉलिसी बनाएगी सरकार… वेतन विसंगतियों सहित अन्य मांगों पर किया जाएगा गौर
himachalpolitical

आंगनबाड़ी व आशा वर्कर के लिए नई पॉलिसी बनाएगी सरकार… वेतन विसंगतियों सहित अन्य मांगों पर किया जाएगा गौर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/06/08 at 5:39 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – आंगनबाड़ी व आशा वर्कर की वेतन विसंगतियों सहित अन्य मांगों पर सरकार पूरी तरह से गौर कर रही है और आने वाले समय में सरकार द्वारा इनके लिए नई पॉलिसी तैयार की जाएगी। इस बात के संकेत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक एवं अधिकारिता विभाग मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने दिए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने.मंडी जिला में “देई” अभियान का किया शुभारंभ

शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल मंडी शहर के संस्कृति सदन में आयोजित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत ‘देई’ अभियान के शुभारंभ के मौके पर अपने संबोधन के दौरान यह सब बोल रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि कोरोना काल में भी आंगनबाड़ी व आशा वर्कर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी बेहतर कार्य किया है, उनके लिए भी सरकार पॉलिसी बनाएगी। धनीराम शांडिल ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की वरिष्ठता के आधार पर आय बढ़ाने की जो मांगें है, सरकार द्वारा उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं अपने संबोधन में स्वास्थ्य मंत्री ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 65 साल तक करने बढ़ाने का भी आश्वासन दिया । वहीं स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि आज हर क्षेत्र में बेटियां आगे बढ़ रही हैं। धनीराम शांडिल ने कहा कि राजनीति में आने से पूर्व जब वे आर्मी में ऑफिसर थे तो वहां भी ट्रेनिंग के दौरान बेटियां आगे ही रहती थी। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश में बाल लिंगानुपात में आ रही गिरावट पर भी चिंता व्यक्त की।

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ धनीराम शांडिल ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत पुस्तिका का विमोचन कर “देई” अभियान का शुभारंभ किया। देई अभियान शुभारंभ के मौके पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत विभाग द्वारा एक डॉक्यूमेंट्री भी प्रस्तुत की गई। वहीं इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना पर बेटियों द्वारा कई प्रस्तुतियां भी दी गई । कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य मंत्री डॉ धनीराम शांडिल ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने करने के लिए मंडी जिला की बेटियों को भी सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में सदर विधायक अनिल शर्मा, एडीसी मंडी निवेदिता नेगी सहित कई कांग्रेसी नेता व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे ।

TAGGED: Mandi Dei' campaign under Beti Bachao Beti Padhao scheme
Chandrika June 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बीटीसी स्कूल नूरपुर पर्यावरण संरक्षण के लिए कर रहा बेहतरीन काम,मुख्यमंत्री सहित अभिनेत्री दिया मिर्जा ने की सराहना
Next Article हमीरपुर में कहीं आई बाढ़ तो कहीं हुआ भूस्खलन, बचाव के लिए चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, सभी विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य : एसडीएम गौरव चौधरी

Ago

स्कूल बसों की सुरक्षा पर बाल कल्याण समिति सख्त,आरटीओ से 15 दिन में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Ago

पेंशनरों ने उठाईं लंबित देनदारियों के निपटारे की मांग, चिकित्सा बिलों और डीआर जारी करने पर दिया जोर

Ago

चीन में होने वाली 19वीं एशियाई जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के मुख्य प्रशिक्षक बने बिलासपुर के मनोज ठाकुर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?