By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हमीरपुर में कहीं आई बाढ़ तो कहीं हुआ भूस्खलन, बचाव के लिए चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हमीरपुर में कहीं आई बाढ़ तो कहीं हुआ भूस्खलन, बचाव के लिए चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन
himachalNews

हमीरपुर में कहीं आई बाढ़ तो कहीं हुआ भूस्खलन, बचाव के लिए चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/06/08 at 5:42 PM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर: राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के निर्देशानुसार गुरुवार को प्रदेशव्यापी मॉक एक्सरसाइज का आयोजन हमीरपुर जिला के पांचो उपमंडलों में किया गया । रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) हमीरपुर की टीम के अलावा सभी विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।
मॉक एक्सरसाइज में मुख्यत: बाढ़ और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों के अभ्यास पर जोर दिया गया। इस दौरान जिला के सुजानपुर उपमंडल में पलाही के आस-पास, नादौन उपमंडल में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के आस-पास, भोरंज उपमंडल के भरेड़ी, हमीरपुर उपमंडल के टौणीदेवी एवं मेडिकल कालेज अस्पताल परिसर और बड़सर उपमंडल के दियोटसिद्ध के पास मॉक एक्सरसाइज करवाई गई । इस दौरान जिला मुख्यालय पर उपायुक्त कार्यालय में आपदा प्रबंधन का जायजा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी लिया जा रहा था और इसकी जानकारी राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को दी जा रही थी।
उपायुक्त एवं डीडीएमए के अध्यक्ष हेमराज बैरवा ने बताया कि मॉक एक्सरसाइज के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों को सुनियोजित ढंग से अंजाम देने के लिए दोसडक़ा के पुलिस ग्राउंड में मुख्य स्टेजिंग एरिया बनाया गया हैं। मॉक एक्सरसाइज के लिए निर्धारित की गई परिस्थितियों के अनुसार इस स्टेजिंग एरिया में सभी आवश्यक संसाधन जुटाए गए ओर बचाव दलों एवं मशीनरी को प्रभावित क्षेत्रों पर रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। इसके अलावा उपमंडल स्तर पर भी स्टेजिंग एरिया बनाए गए ।
उपायुक्त ने बताया कि इन संस्थानों पर बाढ़ में या भूस्खलन के मलबे में फंसे लोगों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए गए। उपायुक्त ने बताया कि मॉक एक्सरसाइज के संबंध में सभी विभागों को पहले ही दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मॉक एक्सरसाइज को गंभीरता से लियाऔर आपसी समन्वय के साथ कार्य किया ।
डॉ.राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के मेडिकल सुप्रिडेंट अनिल वर्मा ने बताया कि अस्पताल में मॉक एक्सरसाइज के दौरान 20 से अधिक मरीज पहुंचे हैं और इन्हें तीन कैटेगरी में विभाजित किया गया था। उन्होंने बताया कि मॉक एक्सरसाइज के माध्यम से आपातकालीन स्थिति में कार्य करने का अनुभव मिलता हैं और इस एक्सरसाइज में सभी कर्मचारियों ने मिलकर काम किया हैं।
TAGGED: Flood occurred somewhere in Hamirpur and landslide occurred, rescue operation was carried out for rescue
admin June 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आंगनबाड़ी व आशा वर्कर के लिए नई पॉलिसी बनाएगी सरकार… वेतन विसंगतियों सहित अन्य मांगों पर किया जाएगा गौर
Next Article ऊना में नहीं थम रहा हिंदू देवताओं पर अभ+द्र टिप्प+णी करने पर उठा विरो+ध, हिंदू समाज के लोगों ने हनुमान चालीसा पढ़ कर किया प्रदर्शन व वि+रोध
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पंचायत समिति श्री नैना देवी जी में भाजपा का बहुमत, रूप लाल ठाकुर अध्यक्ष और कमला देवी बनीं उपाध्यक्ष

Ago

धर्मशाला पंचायत समिति में भाजपा की बढ़त, आलोक कुमार अध्यक्ष और सरोज कुमारी उपाध्यक्ष निर्वाचित

Ago

हमीरपुर में आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए विशेष रेबीज टीकाकरण अभियान शुरू

Ago

आपदा मुक्ति के लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया हवन,सांसद सिकंदर कुमार के डाली आहुतियां, सरकार पर किया तीखा प्रहार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?