बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: शक्तिपीठ श्री नैना देवी में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेंकर माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्री नैना देवी की पूजा अर्चना की। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेंकर की पुजारी अमित शर्मा ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना करके मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना करवाई।

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेंकर के आगमन को लेकर मंदिर न्यास के द्वारा जिला प्रशासन के द्वारा पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। जिलाधीश बिलासपुर पंकज राय एवं जिला पुलिस अधीक्षक एस आर राणा भी इस मौके पर मौजूद रहे। मंदिर न्यास की तरफ से राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेंकर को माता की चुनरी फोटो और प्रसाद भेंट किया गया।
