भावना, शिमला: हिमाचल से इस बार मानूसन देरी से विदा होगा यानी अभी एक सप्ताह ओर प्रदेश में लोगों को खराब मौसम से जूझना होगा। प्रदेश ने एक सप्ताह तक मौसम खराब बना रहेगा। जुलाई, अगस्त के बाद सितंबर में भी इस बार जम कर बारिश प्रदेश में हो रही है। पिछले कुछ सालों में सितंबर माह में काफी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की जा रही है। 2010 के बाद 2018 में सितंबर माह में ज्यादा बारिश हुई थी और 2021 में भी ज्यादा बादल बरसे है। वहीं इस साल भी सितंबर में अब तक 16 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है और अभी भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में सितंबर माह में बारिश के रिकॉर्ड भी टूट सकते है।
हिमाचल में बारिश का दौर आगामी तीन दिन जारी रहेगा लेकिन ज्यादा बारिश नहीं होगी। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर ही बारिश होगी, जबकि ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी होने की आशंका है। प्रदेश में हो रही बारिश से तापमान में भी काफी कमी है आई है और तीन से चार डिग्री तक तापमान में कमी दर्ज की गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने कहा कि प्रदेश से मानसून 3 से 4 दिन बाद विदा होगा, लेकिन बारिश में आज से कमी आ जाएगी। इस बार मॉनसून सामान्य के आस पास रहा है। सितंबर माह में कुछ सालों में बारिश को लेकर बदलावआया है और काफी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की जा रही है।
उन्होंने कहा कि मानूसन सीजन में सितंबर 2010 और 2018 में मानसून इस में तरह की बारिश हुई थी और 2021 में भी अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई थी। अब इस साल भी बारिश काफी अच्छी हो रही है। उन्होंने बताया कि बारिश ने इस बार मानसून में जिला कांगड़ा,मंडी,कुल्लू,चंबा में कुछ वर्षों के रिकॉर्ड भी तोड़े है। इस वर्ष मानूसन में प्रदेश बारिश औसत से 16 प्रतिशत ज्यादा रही है । ऐसे में प्रदेश से अक्टूबर माह के पहले सप्ताह में ही मानसून विदा होगा ।
