संजीव महाजन,नूरपुर: नूरपुर प्रशासन की ओर से पर्यावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के लिए 2 जून से 7 जून तक पौधा रोपण व सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं। इसको लेकर एसडीएम नूरपुर गुरसिमर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पांच जून को मनाए जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर नूरपुर प्रशासन की ओर से पर्यावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के लिए 2 जून से 7 जून तक पौधा रोपण व सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं।
इस अभियान के तहत आप पौधा रोपण व सफाई करते हुए अपनी सेल्फी खींचे और प्रशासन की ओर से जारी की गई इस आई डी Email sdmnur-kan –hp@nic.in पर भेजें। इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी को 12 जून 2023 को उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले समारोह में सम्मानित किया जाएगा। एस डी एम गुरसिमर सिंह ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए व अपने आस पास के क्षेत्र को साफ सुथरा रखे।
