By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: रोपवे मामले में देवनीति की आड़ में हो रही राजनीती… ढालपुर में बोले खराहल घाटी के पंचायत प्रतिनिधि
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > रोपवे मामले में देवनीति की आड़ में हो रही राजनीती… ढालपुर में बोले खराहल घाटी के पंचायत प्रतिनिधि
himachalNews

रोपवे मामले में देवनीति की आड़ में हो रही राजनीती… ढालपुर में बोले खराहल घाटी के पंचायत प्रतिनिधि

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/06/03 at 8:44 PM
Share

कुल्लू : मनमिंन्द्र : अरोड़ा -हिमाचल प्रदेश का जब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दौरा किया गया। तो वह बार-बार बिजली महादेव रोवर की बात करते थे। अब जब कांग्रेस सरकार उस रोपवे के कार्य को पूरा करने जा रही है तो कुछ लोग देव नीति की आड़ में राजनीति कर रहे हैं।

पंचायत प्रतिनिधि करेंगे जनता को जागरूक

ढालपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए खराहल घाटी की बंदल पंचायत के प्रधान गोपाल सिंह ने बताया कि पूर्व भाजपा सरकार ने भी इसी रोपवे को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कही और कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। लेकिन आज कांग्रेस सरकार के द्वारा इस कार्य को पूरा किया जा रहा है। तो भाजपा के लोग भी सोच रहे हैं कि वह इस मामले में प्रधानमंत्री को क्या जवाब देंगे। जबकि सच्चाई यह है कि इस रोपवे के बनने से खराहल घाटी के हजारों लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।

पंचायत प्रधान गोपाल सिंह ने बताया कि सीपीएस सुंदर ठाकुर इस मामले में लगातार कार्य कर रहे हैं और जनता उनके कार्य को पसंद भी कर रखी है। उन्होंने बिजली महादेव मंदिर कमेटी पर भी तंज कसते हुए कहा कि रोपवे निर्माण के लिए मंदिर कमेटी के द्वारा ही जगह चिन्हित की गई और उन्होंने भी अपनी अनुमति दी थी। लेकिन अब क्या कारण रहे कि वह अपनी बात से मुकर रहे हैं और इस रोपवे के बनने का विरोध कर रहे हैं। अगर देवता का आदेश होता तो मंदिर कमेटी के द्वारा पहले ही जनरल हाउस बुलाया जाना चाहिए था।

खराहल घाटी में पहली बार आई 240 करोड़ की कोई योजना

पंचायत प्रधान गोपाल सिंह ने कहा कि खराहल घाटी में पहली बार 240 करोड़ रूपए की कोई योजना आई है। ऐसे में पंचायत प्रतिनिधियों का भी दायित्व बनता है कि वह रोपवे से होने वाले फायदे के बारे में घाटी की जनता को जागरूक करे। उन्होंने कहा कि इस रोपवे का विरोध चंद लोग ही कर रहे हैं। जबकि पूरे खराहल घाटी के जनता यह चाहती है कि बिजली महादेव रोपवे का निर्माण किया जाना चाहिए। ताकि खराहल घाटी में विकास को नई दिशा मिल सके ।

TAGGED: Kullu bijli mahadev ropeway
Chandrika June 3, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बंजार के जलोड़ा में खाई में गिरी कार…दिल्ली की पर्यटक महिला की हुई मौ+त
Next Article नुरपुर प्रशासन का ग्रीन सेल्फी कंपटीशन,सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी को 12 जून को किया जाएगा सम्मानित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में पत्रकार कल्याण को नई दिशा, एमडब्ल्यूबीए ने चंबा इकाई का किया गठन

Ago

एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह की सरकार को दो टूक चेतावनी

Ago

चुराह मर्डर केस में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

शिमला में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ली शपथ,मुख्यमंत्री ने दिलाया नशामुक्त हिमाचल का संकल्प

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?