By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हमीरपुर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी आपदा में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में करेंगे अंशदान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > हमीरपुर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी आपदा में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में करेंगे अंशदान
himachalpolitical

हमीरपुर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी आपदा में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में करेंगे अंशदान

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/08/03 at 4:17 PM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर: प्रदेश में भारी बारिश के चलते करोड़ों का नुकसान है सरकार को हुआ हैं। जगह-जगह आई बाढ़ के चलते सड़कों के साथ ही जल परियोजनाओं को भी काफी ज़्यादा नुकसान पहुंचा हैं। इस आपदा के बीच राहत के लिए सरकार की ओर से आमजन से भी सहयोग की अपील की गई है इसी को देखते हुए आपदा राहत कोष का निर्माण की सरकार की ओर से किया गया है जिसमें अपनी श्रद्धा अनुसार लोग अंशदान दे रहे हैं। इसी कड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में अंशदान करके अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।
यह फ़ैसला गुरुवार को हमीरपुर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने की। इस मौके पर विधायक इंद्र दत्त लखन पाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनीता वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता नरेश ठाकुर सहित जिला के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के दौरान आपदा के समय में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करने का आह्वान किया गया और भाजपा की ओर से की जा रही बयानबाजी की निंदा की गई। इसके साथ ही प्रदेश में आई इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के सरकार के निर्णय का भी समर्थन किया गया।
पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश के चलते हुए नुकसान को देखते हुए जिला कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अंशदान करके मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से आपदा की घड़ी में जिस तरीके से काम किया है उसकी जितनी सराहना की जाए उतना कम है और विश्व बैंक की ओर से भी उनकी कार्यशैली की सराहना की गई हैं।
लोकसभा चुनावों के लिए भी पार्टी तैयार
बैठक के दौरान आगामी लोकसभा चुनावों पर चर्चा के बारे में जिला अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कहा कि
पार्टी हाईकमान हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से जिस भी प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारे का पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में जीत का परचम लहराएगी ।
आपदा की स्थिति में केंद्र सरकार को देनी चाहिए अतिरिक्त मदद
वहीं भाजपा की ओर से आपदा पर की जा रही बयानबाजी पर पलटवार करते हुए जिला अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कहा कि भाजपा नेता केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए बयान बाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता बताएं कि उनके समय में केंद्र सरकार ने आपदा में कितनी मदद की थी। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता जिस राहत राशि की बात कर रहे हैं वह राशि आपदा मैनुअल के अनुसार प्रदेश को मिलनी थी और वही दी गई हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आपदा की इस घड़ी में प्रदेश को अतिरिक्त मदद करनी चाहिए जो अभी तक नहीं हुई हैं।
TAGGED: C M Relief Fund, congress, contribute, cooperation, disaster, fund, hamirpur
admin August 3, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चंडीगढ़ शिमला NH-5 चक्की मोड़ के पास फिर से हुआ भारी भूस्खलन..सोलन पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की
Next Article कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: सितंबर तक खाका होगा तैयार,फिर डीपीआर पर होगा काम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्वारघाट में जश्न: अमरजीत सिंह बंगा बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

Ago

नूरपुर में नए सीडीपीओ सुभाष चंद ने संभाला पदभार, योजनाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

Ago

फोरलेन के बाद मंद पड़ा कारोबार, बिलासपुर में रोजगार बढ़ाने को बड़े संस्थान की मांग

Ago

हमीरपुर में ज्ञापन: धर्मांतरण और रिश्तों से जुड़े अपराधों पर सख्त कानून की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?