राहुल चावला, धर्मशाला: कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की प्रक्रिया जल्दी शरू हो इसके लिए काम जोरों शोरों से चल रहा हैं। एयरपोर्ट विस्तार का पूरा खाका सितंबर तक तैयार होने की संभावना हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से विस्तारीकरण को लेकर सर्वे करवाया जा रहा है, जिसमें करीब एक माह का समय लगने की संभावना हैं। विस्तारीकरण का खाका बनने के बाद इसकी डीपीआर बनाने का कार्य शुरू होगा। डीपीआर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया बनाएगी। यह कहना गलत न होगा कि अगले माह तक एयरपोर्ट का डिजाइन बनकर तैयार हो जाएगा। हाल ही में सरकार की ओर से एयरपोर्ट विस्तारीकरण हेतू भूमि अधिग्रहण हेतू अधिसूचना जारी कर दी गई हैं।
कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण को लेकर फाइनल तकनीकी रिपोर्ट पर्यटन विभाग के पास आ चुकी हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर सीडब्ल्यूपीआरएस पुणे काम कर रही हैं। मांझी खड्ड पर किस तरह से पुल का निर्माण किया जाना हैं। मांझी खड्ड में पानी का बहाव ज्यादा रहता है, ऐसे में खड्ड को चैनलाइज भी करना पड़ेगा। पानी का बहाव ज्यादा होने पर कई बार पेड़ या बड़े पत्थर फंस जाते हैं, ऐसे में यह भी देखा जाएगा कि कॉजवे की जरूरत तो नहीं पड़ेगी। पुणे की टीम की ओर से सुझाया जाएगा कि चेनेलाइजेशन किस तरह से की जानी हैं।
विस्तारीकरण पूरा प्लान तैयार होने उपरांत एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से डीपीआर तैयार की जाएगी। मांझी खड्ड पर पुल का डिजाइन करने का कार्य वपकोस वालों को दिया गया हैं ।सीडब्ल्यूपीआरएस वाले मॉडल बनाते हैं, जिसे वपकोस से कंसल्ट करके फाइनल किया जाएगा।
उपनिदेशक, पर्यटन विभाग जिला कांगड़ा विनय धीमान ने बताया कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण हेतू सर्वे करवाया जा रहा है, जिसमें करीब एक माह का समय लगेगा। ऐसे में उम्मीद है कि सितंबर माह तक विस्तारीकरण प्लान फ्रीज हो जाएगा। उसके बाद डीपीआर बनना शुरू हो जाएगी। संभावना है कि सितंबर तक विस्तारीकरण में होने वाले निर्माण का पूरा खाका तैयार होकर आ जाएगा।
