हमीरपुर: हमीरपुर जिला में कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग तेज हो गई है हमीरपुर के विकास को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है और हमीरपुर के अनदेखी के आरोप लगाए हैं। हमीरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र जार ने जारी बयान में जिला भाजपा नेताओं के हमीरपुर जिला संबंधित विकास के दावों को पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने कहा कि हालांकि हमीरपुर जिला कांग्रेस पार्टी के प्रयत्नों से वर्ष 1972 में अस्तित्व में आया था इससे पूर्व जब यह क्षेत्र पंजाब राज्य का हिस्सा रहा है तब तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों और स्थानीय विधायक स्वर्गीय रूप सिंह फूल के प्रयत्नों से उस समय हमीरपुर के लिए सरकारी डिग्री कॉलेज हमीरपुर, व सरकारी पॉलिटेक्निकल कॉलेज बडू में स्थापना की गया था। जिला बनने के बाद हमीरपुर के सभी 5 विधानसभा क्षेत्रों में बेमिसाल प्रगति कांग्रेस सरकारों के समय में हुई है।
अपने 35 वर्षों के कार्यकाल में हमीरपुर आज विकास के मामले में हिमाचल प्रदेश के अग्रणी जिले के रूप में जाना जाता है इसका पूरा श्रेय कांग्रेस पार्टी को ही जाता है । इसके मुकाबले में भाजपा सरकारों का 15 वर्षीय शासनकाल में अपेक्षित विकास पिछड़ता ही रहा है। वर्तमान जयराम सरकार के लगभग इन 5 वर्षों के कार्यकाल में हिमाचल को उपलब्धियों रहित बना दिया है इस श्रय को जनता भूलना ही चाहेगी ।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिला के निर्माण के साथ हमीरपुर जिला में जितने भी एसडीएम कार्यालय व तहसीलें स्थापित की गई हैं वे सब स्वर्गीय मुख्य्मंत्री वीरभद्र सिंह के काल में ही पूरे हुए हैं। देशभर के 16 एनआईटी इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक हमीरपुर में स्थापित होना कांग्रेस सरकार की ही देन है । शिक्षा के क्षेत्र में तो हमीरपुर जिला प्रदेश में अव्वल आता है इर स्वास्थ्य सुविधाओं में यहां मेडिकल कॉलेज लाने का पूरा श्रेय निवर्तमान केंद्र व प्रदेश की कांग्रेस सरकारों को जाता है। सड़कों के जाल में भी जिला हमीरपुर श्रेष्ठ माना जाता है जिला में संपन्न हुए विकास कार्यों का नाम 90 फीसदी से अधिक पिछली कांग्रेस सरकारों से जुड़ा हुआ है। इसका साक्ष्य विभिन्न विकास योजनाओं से जुड़े नीव पत्थर व उद्घाटन के लगे पत्थरों से मिलता है । इस कार्यकाल में प्रदेश भाजपा सरकार अगर हमीरपुर जिला के विकास के विषय में जरा भी गंभीर होती तो शायद क्षेत्र में कई नए मील के पत्थर गाडे जा सकते थे । यही हाल प्रदेश के अन्य क्षेत्रों का भी रहा है अब जनता की बारी है और इस अनदेखी और नकारात्मक सरकार की कार्यप्रणाली का नतीजा चुनावों में भाजपा को मिलने वाला है ।
