राकेश,ऊना: जिला ऊना में बुधवार को सुबह करीब चार बजे बल्लभगढ़ से बैजनाथ जा रही हरियाणा रोडवेज की बस ऊना के पास बडूही में सफेद से टकराकर हादसे का हुई शिकार हो गई। यह बस पेड़ से टकराने के बाद सड़क पर एक दुकान से जा टकराई जिस कारण बस काफी क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में बस कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इस हादसे में ड्राइवर सहित 6 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला के सरकारी अस्पताल दाखिल करवाया गया हैं इनमें से एक महिला की हालत नाजुक देखते हुए उसे पीजीआई रेफर किया गया है जबकि अन्य लोगों का उपचार जिला के सरकारी अस्पताल में करवाया जा रहा हैं।
घायलों का हालचाल जानने के लिए एसडीएम बगाना हॉस्पिटल पहुंचे और उन्होंने इस पूरे मामले का फीडबैक लिया। मीडिया से रूबरू होते हुए एसडीएम बागाना ने जानकारी दी है की बल्लभगढ़ से बैजनाथ के लिए जा रही हरियाणा रोडवेज की एक बस बडूही के पास हादसे का शिकार हुई हैं, जिसमें मौके पर कंडक्टर की मौत हो गई हैं,जबकि इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से 2 लोगों को गंभीर चोटे आई है जिनमें से एक महिला को पीजीआई रेफर किया गया हैं।उन्होंने इस एक्सीडेंट में घायल लोगों को फौरी राहत के तौर पर 70 हजार रुपए दिए हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की हैं।
