बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – घुमारवीं क्षेत्र में एक पैट्रोल पंप की मशीन खराब पाए जाने पर माप तोल विभाग ने इस मशीन को बंद कर दिया है। माप तोल विभाग बिलासपुर के सहायक नियंत्रक प्रवीण सिऊटा की अगवाई में यह कार्रवाई अमल में लाई गई है।
माप तोल विभाग को लंबे समय से इस तरह की शिकायतें मिल रही थी। जिसके चलते माप तोल विभाग ने घुमारवीं क्षेत्र में विभिन्न दुकानों के अलावा पैट्रोल पंप का भी निरीक्षण किया। वहीं, तकनीकी खराबी पाए जाने के चलते माप तोल विभाग की ओर से इस पैट्रोप पंप की मशीन को बंद कर दिया है।
बताया जा रहा है कि माप तोल विभाग की ओर से घुमारवीं क्षेत्र में निरीक्षण किया गया है। कई दुकानों में नियमों की अवहेलना भी पाई गई है। वहीं, इन दुकानदारों के खिलाफ विभाग ने कार्रवाई भी की है। उधर, माप तोल विभाग के सहायक नियंत्रक प्रवीण सिऊटा ने कहा कि माप तोल विभाग की ओर से घुमारवीं क्षेत्र के तहत एक पैट्रोल पंप की मशीन को बंद कर दिया गया है। नियमानुसार प्रक्रिया अपनाई गई है। इसे लेकर कई शिकायतें भी मिल रही थी।
