By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी में नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में मुख्य शिक्षक गिरफतार…पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > मंडी में नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में मुख्य शिक्षक गिरफतार…पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
crimehimachal

मंडी में नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में मुख्य शिक्षक गिरफतार…पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/06/22 at 3:18 PM
Share

मंडी:धर्मवीर(TSN)-हिमाचल प्रदेश में फिर स्कूल में नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ की शर्मनाक घटना सामने आई है। मंडी जिला के जोगेंद्रनगर के लडभड़ोल क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के मुख्य शिक्षक पर स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ करने के संगीन आरोप लगे है। वहीं जोगेंद्रनगर पुलिस ने भी इस मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए आरोपी मुख्य शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली चौथी,पांचवीं और छठी कक्षा की चार छात्राओं के साथ मुख्य शिक्षक के द्वारा छेड़छाड़ के संगीन आरोप लगे हैं। डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि 51 साल के मुख्य शिक्षक पर नाबालिग चार छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। पीड़ित छात्राओं के अभिभावकों की शिकायत पर पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपित शिक्षक को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की है। उन्होंने बताया कि न्यायालय में पीड़ित छात्राओं के ब्यान भी कलमबद्ध होगें। वहीं आरोपित मुख्य शिक्षक को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर मामले की जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

चाईल्ड लाईन की टीम ने किया पर्दाफाश

मंडी के जोगेंद्रनगर के लडभड़ोल क्षेत्र के जिस सरकारी स्कूल में चार नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप मुख्य शिक्षक पर लगे हैं,वह दिसंबर 2021 से तैनात था और साल 2023 से नाबालिग छात्राओं के साथ इस जघन्य अपराध को अंजाम दे रहा था। इसकी जानकारी अभिभावकों को भी नहीं थी. वहीं खौफ के चलते नाबालिग छात्राएं भी आपबीती को जब नहीं बता पाई तो इसकी शिकायत चाईल्ड लाईन हैल्पलाईन नंबर पर मिलने के बाद जिला बाल संरक्षण विभाग ने स्कूल में दबिश देकर पहले पीड़ित छात्राओं और उनके अभिभावकों के ब्यान कलमबद्ध कर जानकारी जुटाई और इस जघन्य अपराध का पर्दाफाश कर पुलिस को आगामी कार्रवाई की जिम्मेवारी सौंपी।

पुलिस और चाईल्ड लाईन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चौथी और पांचवीं कक्षा की दो छात्राओं से छेड़छाड़ के अलावा छठी कक्षा में प्रवेश कर चुकी दो अन्य छात्राओं से भी आरोपी मुख्य शिक्षक ने कई बार छेड़छाड़ की और अब आरोपी शिक्षक पुलिस की गिरफत में आया है। वहीं इसी स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे कुल 15 विद्यार्थियों में शामिल अन्य छात्राओं से भी पुलिस ने पूछताछ कर जानकारी जुटाई है। बता दें कि आरोपी मुख्य शिक्षक मंडी जिला के बल्ह, गोहर, जजैंहली में ही अपनी सेवाएं दे चुका है। ऐसे में और कितनी छात्राओं से छेड़छाड़ हुई है। इसकी जांच भी पुलिस करेगी।

TAGGED: Mandi Head teacher arrested for molesting minor girl students
Chandrika June 22, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्रदेश में बनने वाली 22 और देश में बनने वाली 52 दवाइयां के सैंपल हुए फेल
Next Article शूलिनी मेले में सोलन शहर में उमड़ी भीड़… जगह जगह लगे भंडारे, खरीददारी करने भी पहुंचे लोग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इस बार शनि जयंती पर विशेष संयोग, भव्य तरीके से सजाया गया छोटी काशी का शनिधाम

Ago

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?