सोलन:भूपेंद्र ठाकुर(TSN)-राज्य स्तरीय शूलिनी मेले में दूसरे दिन लाखों की संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे।सोलन शहर के माल रोड,राजगढ़ मार्ग व मुख्य बाजार में दूसरे दिन भी लोगों की काफी अधिक भीड़ देखने को मिली।शूलिनी मेले के दूसरे दिन ठोडो मैदान में कई प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई.इस दौरान कबड्डी के कई रोचक मुकाबले भी हुए जबकि देर शाम तक कुश्ती प्रतियोगिता भी चलती है।
दोनों देवियों के मिलन के मिलन के अवसर पर लगता है मेला
मेले में फ्लावर शो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा इसके अलावा विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों में भी लोगों की काफी अधिक भीड़ उमड़ी। तीन दिनों तक चलने वाले इस राज्य स्तरीय मेले का समापन 23 जून को किया जाएगा।इसके अलावा गंज बाजार स्थित प्राचीन माता दुर्गा मंदिर में भी सुबह से ही भक्त जनों का तांता लगा रहा ।मां शूलिनी अपनी बहन दुर्गा के यहां इन दोनों निवास कर रही हैं.इन दोनों देवियों के मिलन के अवसर पर सोलन शहर में तीन दिनों तक मेला लगता है और कई जगह भंडारों का आयोजन किया जाता है.
प्रसिद्ध ठोडा खेल का हुआ आयोजन
वहीं सोलन के ठोडो मैदान में आयोजित ठोडा खेल भी आकर्षण का केंद्र रहा.बता दें कि सिरमौर व सोलन जनपद में खेला जाने वाला प्रसिद्ध ठोडा खेल का संबंध महाभारत काल से है.सोलन शहर के ठोडो मैदान में राज्य स्तरीय शूलिनी के अवसर पर इस खेल का आयोजन किया गया जो कि लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा.
