सोलन :योगेश शर्मा (TSN)- बुधवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और सोलन के विधायक धनीराम शांडिल ने एकदिवसीय सोलन प्रवास के दौरान शहर के गंज बाजार में वाटर फिल्टर का लोकार्पण किया। यह वाटर फिल्टर शहर के स्थानीय लोगों ने मिलकर लोगों की सुविधा के लिए लगाया था।
इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि इस वाटर फिल्टर के यहां लगने से शहर में आने वाले लोगों और स्थानीय बाजार के लोगों को सुविधा मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने यहां पर पानी को लेकर वाटर फिल्टर यहां पर लगाया है जिसमें गर्म और ठंडे पानी की सुविधा लोगों को मिलने वाली है।उन्होंने कहा कि शूलिनी मेले के समय अक्सर लोगों को पानी की दिक्कत यहां पर देखने को मिलती थी लेकिन अब यहां पर लोगों को पानी की सुविधा मिल जाएगी,वहीं जो लोग पानी खरीद कर पीते हैं उन्हें भी स्वच्छ पानी यहां पर मिलने वाला है। वहीं इस वाटर फिल्टर की मेंटेनेंस का जिम्मा खुद स्थानीय लोग करने वाले हैं,वहीं एक प्रश्न के उत्तर में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह नगर निगम सोलन का कार्यक्रम नहीं था लेकिन फिर भी यहां पर कुछ पार्षद उनके साथ इस कार्यक्रम में आए हैं। उन्होंने कहा कि वे लोगों से भी अपील करते हैं कि वाटर फिल्टर की सुरक्षा का ध्यान वह खुद रखें।
