By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 15 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 15 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई
himachalNews

वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 15 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

admin
admin 2 Min Read
Updated 2023/11/24 at 10:53 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला(TSN):  हिमाचल हाईकोर्ट में शुक्रवार को होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले में सुनवाई हुई। इसमें ओबेरॉय ग्रुप की ओर से अदालत में 17 नवंबर के आदेशों को लेकर रिव्यू पिटीशन दायर की गई है जिसको लेकर सरकार 8 दिसंबर तक जवाब देगी और उसके जवाब में ओबरॉय ग्रुप 15 दिसंबर तक कोर्ट में जवाब दायर करेगा और 15 दिसंबर को मामले को लेकर कोर्ट में आगामी सुनवाई होगी।
सरकार की तरफ से हाई कोर्ट में वरिष्ठ अतिरिक्त अधिवक्ता आई. एन. मेहता ने अपना पक्ष रखा और कहा कि कोर्ट ने ओबरॉय ग्रुप की तरफ से रिव्यू पिटीशन को स्वीकार किया है जिसका सरकार 8 दिसंबर तक जवाब दायर करेगी और 15 दिसंबर को मामले की आगामी सुनवाई होगी। सरकार पहले ही इस प्रॉपर्टी को वापिस लेने को लेकर अपना पक्ष रख चुकी और हाई कोर्ट जो भी आदेश देगा वह दोनों पक्षों को मान्य होगें।
ओबेरॉय ग्रुप के एडवोकेट राकेश्वर लाल सूद ने बताया कि कोर्ट ने रिव्यू पिटीशन को स्वीकार करते हुए सरकार को जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया हैं, इस नोटिस का जवाब 8 दिसंबर तक देना होगा। मामले में अगली सुनवाई 15 दिसंबर को होगी। 17 नवंबर के कोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार ने एग्जीक्यूटिव ऑर्डर निकाले थे। ओबरॉय ग्रुप ने इन्हें चुनौती दी और कोर्ट ने सरकार के एग्जीक्यूटिव ऑर्डर को स्टे किया था। राकेश्वर लाल सूद ने बताया कि सरकार ने कोर्ट में माना कि कब्जा में लेने की गलती हुई है। आगे से अदालत के जो भी आदेश होंगे उसके अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।
TAGGED: December 15, hearing, High Court, Shimla, Wild Flower Hall
admin November 24, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले की तीसरी संध्या रही लोकनृत्य के नाम… दिखी लोक संस्कृति की झलक
Next Article शिमला में कृषि अवसंरचना निधि योजना को लेकर राज्य स्तरीय सम्मेलन,कृषि के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?