सोलन/योगेश शर्मा: एनएच-5 ब्रुरी पर पिकअप और बाइक के बीच टक्कर हो गई, जिस कारण बाइक सवार को चोटें आई हैं। टक्कर के दौरान एक अन्य गाड़ी को भी इससे नुकसान पहुंचा है। वहीं बाइक सवार को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया है।
जानकारी के मुताबिक सोलन से सलोगड़ा की तरफ एक पिकअप जा रही थी। जैसे ही वह तरण तारण ढाबा के नजदीक पहुंची, तो सलोगड़ा तरफ से आ रहा है एक बाइक उससे टकरा गया । जिस कारण बाइक सवार को हल्की चोट आई है। जिसका इलाज क्षेत्रीय अस्पताल में करवाया जा रहा है। वहीं टक्कर के दौरान बाइक के पीछे से आ रही एक अन्य गाड़ी को इससे नुकसान पहुंचा है, फिलहाल गाड़ी को उससे नुकसान हुआ है लेकिन किसी तरह के जानमाल का नुकसान इसमें नहीं हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शी सुषमा महाजन और कुशल महाजन ने बताया कि वे लोग शिमला से सोलन के लिए आ रहे थे। ऐसे में उनसे आगे चल रहे बाइक कि सोलन की ओर से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई। जिस कारण वह सड़क से दूसरी तरफ गिर गया। वहीं उसकी बाइक उनकी गाड़ी में जा टकराई। फिलहाल उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि पिकअप चालक द्वारा बाइक सवार को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में इलाज के लिए ले जाया गया है। वही पुलिस को भी इस बारे में सूचना दी गई है।
