कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश से पंजाब आने-जाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल हिमाचल को पंजाब से जोड़ने वाले चक्की पुल पर बड़े वाहन दौड़ने शुरू हो गए हैं। कांगड़ा जिले के उपमंडल नूरपुर के तहत कंडवाल में चक्की पुल को 27 दिन बाद रविवार से बड़े वाहनों के लिए भी खोल दिया गया है। साथ ही अब बस चालक भी आवाजाही कर सकेंगे।
पिछले दिनों भारी बारिश के कारण पुल के पिलरों में खतरा आ गया था। जिसके चलते लोगों की जान को खतरा न हो इसलिए पुल बंद कर दिया था। सेना और एनएच विभाग की कड़ी मेहनत के अब बाद छोटे-बड़े सभी वाहनों के लिए पुल को खोल दिया गया है। अब वाया लोधवां 40 किमी अतिरिक्त सफर कर अपने काम पर नहीं जाना पड़ेगा।
