संजु चौधरी, शिमला: मानसून के इस सीजन में हिमाचल प्रदेश को बारिश की वजह से भारी नुकसान हुआ हैं। प्रदेश भर के सभी जिले प्रभावित हुए हैं। जिला शिमला के रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में भी बारिश की वजह से भारी नुकसान हुआ हैं। मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा का कहना है कि उनकी विधानसभा का कोई भी ऐसा इलाका नहीं है,जहां नुकसान न हुआ हो। उन्होंने कहा कि सेब सीजन भी पीक पर हैं, ऐसे में सरकार सेब सीजन को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही हैं।
मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि सरकार लगातार प्रभावितों तक पहुंचने का काम कर रही हैं। जो लोग प्रभावित हुए हैं, उन तक मदद पहुंचाई जा रही हैं। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने प्रभावितों को दी जाने वाली राहत राशि में भी बढ़ोतरी की हैं। मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि आपदा के बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता जो राजनीति कर रहे हैं वह सरासर गलत हैं। आपदा में राजनीति नहीं की जानी चाहिए।
टिक्कर में नाबालिग को पीट+ने के मामले पर हो रही जांच
शिमला के टिक्कर में नाबालिग को बाजार में शर्मिंदा करने ओर पी+टने के मामले में उन्होंने कहा कि मुकद+मा दर्ज कर लिया गया हैं। मामले की जांच की जा रही हैं।
