मंडी : धर्मवीर – मंडी जिला में बारिश लगातार आफत बनकर बरस रही है। बीती रात से जारी मूसलाधार बारिश थमने का नाम ही नहीं ले रही है जिस कारण जिला में हर जगह से तबाही की तस्वीरें सामने आ रही है। चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पूरी तरह से बंद है और वैकल्पिक मार्ग सहित जिला की सैंकड़ो सड़कें बंद हैं। इस बारिश के कहर से बिजली पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है।
मंडी पंडोह सड़क पर सात मील के पास नाले में भारी बारिश के कारण भारी मात्रा में मलबा आया है जो हाईवे पर खड़ी बड़ी गाड़ियों को नुकसान कर गया है। दर्जनों गाड़ियां मलबे में फंस गई हैं। इसके साथ ही कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। बारिश के चलते लोगों तक मदद पहुंचाना सम्भव नहीं हो पा रहा है। मंडी जिला एवं सत्र न्यायाधीश के टारना रोड़ पर स्थित सरकारी आवास के पास भी भूस्खलन हुआ है। मलबा गिरने से गेट पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। बारिश से इस सरकारी आवास पर भी पूरी तरह से खतरा मंडराया हुआ है। हालांकि यह आवास अभी खाली है यहां पर कोई भी नहीं रह रहा है । पंडोह डैम में पास कैंची मोड़ के पास चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे का एक भाग कटकर डैम में गिर गया है।
बल्हघाटी पिछले 3 दिनों से जलमग्न:
हिमाचल का मिनी पंजाब बल्हघाटी पिछले 3 दिनों से जलमग्न है। बल्हघाटी में आज भीआफत की बारिश जारी है। कनैड से लेकर नागचला तक 50 गांव प्रभावित हुये हैं। लगातार बारिश के चलते एक बार फिर जलस्तर बढ़ता जा रहा है लोगों के घरों दुकानों कार्यालय और खेतों में हर तरफ पानी ही अपनी नजर आ रहा है। किसानों की हजारों बीघा जमीन पर फासले तबाह हो गई है।
पंचवक्त्र एक बार फिर जलमग्न :
मंडी शहर के बीचो बीच बहने वाली सुकेती खड्ड व व्यास नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। जिस कारण एक बार फिर प्राचीन पंचोत्तर मंदिर जन्मगन हो गया है। बीती 9 और 10 जुलाई को भी यह मंदिर आधे से ज्यादा डूब गया था, लेकिन मंदिर को भी नुकसान नहीं पहुंचा था। अभी मंदिर का 10 ऐसा ही पानी में डूबा है, यदि लगातार ऐसे ही बारिश होती रही तो एक बार फिर पांच वक्त पानी में समा सकता है।
मझवाड़ में गिरा मकान:
उधर जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर मझवाड़ गांव में एक घर ढह गया है। घर मे कुछ लोगों के दबे होने की सूचना है। प्रशासन की मशीनरी मौके पर पहुंच गई है और मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
पहाड़ी से पानी के साथ बहकर आया भारी मलबा:
सुंदरनगर उपमंडल के जडोल और भवाना के पास भारी बारिश के कारण पहाड़ी से पानी के साथ बहकर भारी मलबा आ गया। जिससे चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर खड़ी गाड़ियां मलबे की चपेट में आ गई। मलबे से कई घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
