विकास शर्मा, चिंतपूर्णी(TSN): चिंतपूर्णी विधानसभा में मंगलवार को भारी बारिश होने की वजह से हालात काफ़ी ज्यादा बिगड़ गए। मंगलवार को सुबह चार बजे से लगातार हो रही बारिश ओर पिछले आठ घंटो से लगातार हो रही इस बारिश से चिंतपूर्णी व इसके साथ लगती आधा दर्जन पंचायतों में लोगों के घरों को भी नुकसान पहुंचाया।
सुबह से लगातार हो रही बारिश के चलते एस डी एम अंब ने ब्लॉक के सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी के आदेश दे दिए थे जिससे स्कूली बच्चों के परिजनों ने राहत की सांस ली। लगातार हो रही जोरदार बारिश से तलवाड़ा बाईपास पर भी कई जगह भूस्खलन होने की सूचनाएं मिलती रही लेकिन चिंतपूर्णी पुलिस भी पूरी तरह से मुस्तेद रही और इस भारी बारिश में भी हर स्थिति पर नजर पुलिस ने बनाकर रखी।
यही नहीं एसडीएम अंब विवेक महाजन और विधायक सुदर्शन सिंह बबलू इस बारिश के माहौल पर जहां भी जरूरत पड़ी वहां खुद तो पहुंच रहे थे साथ फोन पर भी हर विभाग के अधिकारियों के साथ संपर्क में रहकर विभाग के अधिकारीयों को मौके पर स्थिति का जायजा लेने भेजते रहे। बारिश के चलते पंचायत डूहल भटवालां,डूहल बंगवाला,ज्वाल,थनीकपुरा व अन्य कई पंचायतों में काफी ज्यादा नुकसान बारिश की वजह से हुआ।
एसडीएम अंब विवेक महाजन ने बताया कि वे सुबह से ही बारिश के दौरान सारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और जंहा पर बारिश से ज्यादा नुकसान हुआ है या फिर बारिश की वजह से रास्ते बंद हैं उन्हें तुरन्त खुलवाया जा रहा हैं।
