सोलन:भूपेंद्र ठाकुर (TSN)-मंगलवार को सोलन में मौसम ने करवट बदली है। सोलन व आसपास के क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि होने से लोंगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। इस दौरान तेज हवा व तुफान भी चला है।करीब दो घंटे तक सोलन में दिन के समय अंधेरा छाया रहा।
बता दें कि सोलन में बारिश होने के बाद जहां गर्मी से थोड़ी राहत मिली है,वहीं फसलों को भी संजीवनी मिली है। इससे टमाटर व शिमला मिर्च की फसल को सबसे अधिक लाभ हुआ है। तापमान में भी 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग में आने वाले 24 घंटे तक बारिश और तूफान चलने की चेतावनी जारी की है। 6 जून तक हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी लोकसभा सक्रिय रहेगा ।
