मंजूर पठान,चंबा: जिला चंबा में बीती रात से मौसम ने करवट बदली हैं। रात से लगातार बारिश का दौर जारी हैं। जोरदार बारिश होने से जिला चंबा के कई संपर्क मार्ग व मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो चुके हैं। ऐसे में लोक निर्माण विभाग लगातार मार्ग को बहाल करने में जुट गया हैं।
जिला चंबा में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं हो रही थी,जिस कारण कि लोग गर्मी से काफी परेशान हो चुके थे,लेकिन बीती रात से जिला चंबा में हुई मूसलाधार बारिश के बाद अब तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई हैं। लोगों को गर्मी से निजात मिल रही हैं। वहीं जिला चंबा के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों किसानों की ओर से मक्की की फसल लगाई गई हैं।
मक्की की फसल के लिए यह बारिश काफी हानिकारक साबित हुई हैं। मूसलाधार बारिश होने से लोगों की मक्की की फसल टूट कर बर्बाद हो चुकी हैं जिस कारण कि किसान काफी परेशान हैं। किसानों का कहना है कि उनकी आय उनकी जमीनों में होने वाली फसलों के ऊपर निर्भर करती हैं, ऐसे में मक्की की फसल बर्बाद हो गई जिस कारण कि किसान काफी परेशान हो चुके हैं। यह बारिश कहीं ना कहीं किसानों के लिए हानिकारक साबित हुई हैं।
