शिमला :चन्द्रिका- हिमाचल में आपदा प्रभवित क्षेत्रो का दौरा करने के साथ युवा मंत्री विक्रमादित्या सिंह दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मिले । इस दौरान वे प्रदेश के लिए राहत राशि लाने मे कामयाब रहे । केंद्र सरकार से प्रदेश में सड़क निर्माण के लिए 2643 करोड़ pmgsy फेज 3 के तहत मिले है।केंद्र ने इसे मंजूरी दे दी है। आपदा के समय हिमाचल के लिए ये बड़ी राहत की खबर है ।हिमाचल में बरसात में भारी नुकसान हुआ है,ऐसे में प्रदेश में विकास कार्यो पर भी ब्रेक लगी हुई है । सरकार आपदा से निपटने में जुटी है ओर केंद्र सरकार से मदद की आस लगाए हुए है।
प्रदेश में सबसे ज्यादा नुकसान लोकनिर्माण विभाग को हुआ है कई सौ किलोमीटर सड़के श्रतिग्रस्त हो गई है। वही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज 3 के तहत राशि जारी करने के लिए युवा मंत्री विक्रमादित्य सिंह और मंडी सांसद प्रतिभा सिंह के साथ केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाक़ात की थी । हिमाचल को बहुत जल्द प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज 3 में 2500 की. मी के क़रीबन 2800 करोड़ की स्वीकृति मिलने की उम्मीद जताई थी, वही युवा मंत्री विक्रमादित्य सिंह के प्रयासों से pmgsy फेज 3 के लिए 2643 करोड़ ले आने में कामयाब हो गए है। इसके तहत केंद्र की ओर से 254 कार्यो को मंजूरी दी है, जिसमे 2682 किलोमीटर सड़क पर 2664 करोड़ खर्च किए जायेंगे । इससे प्रदेश की बहुत सी सड़को का उद्धार होगा।
