मंजूर पठान,चंबा: हिमाचल प्रदेश में एक तरफ भारी मानसून कहर बरपाने का काम कर रहा हैं। वहीं दूसरी और भारी बारिश से जनजीवन भी पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो रहा हैं। इस बारिश की वजह से सड़कों को काफी नुकसान हो रहा है और सड़कें जगह-जगह से टूटने के चलते सफर करना भी मुश्किल भरा हो रहा हैं। जिला चंबा में भी भारी बारिश कहर बरपा रही हैं। मानसून की इस बारिश की वजह से 1 महीने के दौरान चंबा जिला के तहत आने वाले तीसा मंडल को साढ़े 10 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा हैं।
इसमें काफी जगह सड़कें टूटी है उसके अलावा अन्य तरीकों से भी विभाग को नुकसान हुआ है जिसकी डैमेज रिपोर्ट बनाकर उच्च अधकारियों को भेज दी गई है ताकि समय पर बजट का प्रावधान हो सके और टूटी हुई सड़कों सहित अन्य कार्य को पूरा करवाया जा सके। हालंकि समय समय पर पीडब्ल्यूडी विभाग लगातार भारी बारिश के दौर में बेहतरीन कार्य कर रहा हैं।
तीसा मंडल के अधिशाषी अभियंता जोगिंद्र शर्मा ने बताया की भारी बारिश से पीडब्ल्यूडी विभाग को काफी नुकसान झेलना पड़ा है , क्योंकि जगह जगह सड़कें टूटने से साढ़े दस करोड़ का नुकसान हुआ हैं। इसकी रिपोर्ट बनाकर उचाधिकारियों को भेज दी है ताकि समय पर बजट का प्रावधान हो सके और कार्यों को दोबारा से करवाया जा सके ।
