अरविंदर सिंह, हमीरपुर: प्रदेश में आज लोकसभा चुनावों के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। काफी संख्या में लोग मतदान केंद्रों में पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं प्रदेश में जिस ढंग से भारी मतदान हो रहा है उससे साफ हो गया है कि जन भावनाओं के साथ पिछले 5 सालों में जो खिलवाड़ होता रहा है उसका जनता अपने तरीके से जवाब देने जा रही है।
उन्होंने कहा कि वह वोटरों का भी धन्यवाद करते हैं जो भारी तादाद में मतदान केंद्रों तक पहुंच कर अपने वोट का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। जनता महंगाई,बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से परेशान हो चुकी है और वोट से वह अपने गुस्से का जवाब देने वाली है। उन्होंने कहा कि हर वर्ग 5 सालों में खुद को अपेक्षित और प्रताड़ित महसूस करता रहा है और अब लोकतंत्र के इस महापर्व में जनता वोट से चोट करेगी।
