राकेश,ऊना: जिला ऊना के बेहड़ाला में एक i 20 कार ने एक अन्य कार ओर 2 स्कूटीयों को टक्कर मार दी हैं। इस हादसे के बाद 1 किलोमीटर आगे जा कर यह i20 कार डिवाईडर से टक्करा कर दुर्घनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार सवार व्यक्ति ओर वृद्ध महिला को चोट आई हैं,जिन्हें इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं।के वहीं जिस i20 कर से जिस अन्य गाड़ी को टक्कर लगी थी उसमें सवार व्यक्ति अपनी माता का हेल्थ चेकअप करवाकर वापिस डाडा सिबा पंजाब वापिस जा रहे थे।
कार मालिक रघुनाथ शर्मा के मुताबिक उनकी मां दिल की मरीज हैं। इस हादसे में टक्कर मारने वाला कार स्वार उनकी गाड़ी को हिट करने के बाद रुका तक नहीं। उसने कार के साथ दो और स्कुटीयों को टक्कर मारी और मौके से भागा गया जबकि इस दौरान एक व्यक्ति को भी चोट आई हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम इस मामले की जांच में जुट गई हैं।
