नाहन/देवेन्द्र कुमार– गुड गवर्नेंस पर नाहन में एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया । जिसमें जिला भर के सभी अधिकारियों ने हिस्सा लिया । इस मौके पर डीसी सिरमौर आरके गौतम ने अधिकारियों को लोगों की मिली शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए जल्द निपटारा करने के निर्देश जारी किए हैं ।
डीसी सिरमौर आरके गौतम ने बताया कि गुड गवर्नेंस पर नाहन में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिला भर से जुड़े अधिकारियों के साथ
जिले में चल रही गुड गवर्नेंस प्रैक्टिस इनीशिएटिव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान अधिकारियों कर्मचारियों को आने वाले समय में देश की आजादी को 100 वर्ष पूरे होने पर देश कहां होगा उसको लेकर विजन डॉक्यूमेंट बनाने के निर्देश जारी किए। इसके अलावा विभागों में प्राप्त हुई लोगों की शिकायतों को जल्द निपटारे करने और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए।
