राकेश,ऊना: विजय हजारे क्रिकेट ट्रॉफी में अपनी धारधार तेज गेंदबाजी से हिमाचल की टीम को पहली बार जीत की दहलीज पर ले जाने वाले प्रदेश के युवा और तेज गेंदबाज सिद्धार्थ भारद्वाज का निधन हो गया हैं। ऊना के बसदेहड़ा निवासी 28 वर्षीय सिद्धार्थ भारद्वाज ने गुजरात के वडोदरा में उपचार के दौरान बगुरुवार रात अंतिम सांस ली। सिद्धार्थ के निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर हैं।
सिद्धार्थ भारद्वाज रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम में शामिल थे। मैच खेलने के लिए ही सिद्धार्थ भारद्वाज गुजरात के वडोदरा गए थे, लेकिन बीमार होने के चलते वहां मैच नहीं खेल पाए। टीम प्रबंधन ने उन्हें फौरन वडोदरा के ही एक अस्पताल में भर्ती करवाया,जहां उपचार के दौरान उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई।
डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखने का फैसला किया। करीब 2 सप्ताह तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद गुरुवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। भाभोर साहब श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया गया।
