मंडी: हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी ने सारे रिकॉर्ड टूट गए है. हिमाचल प्रदेश पूरे देश भर में एक छोटा सा राज्य होने के बावजूद भी बेरोजगारी में तीसरे स्थान पर आ गया है. यानी हिमाचल में पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं की फौज खड़ी हो गयी है लेकिन सरकार की ओर से युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के दावे हवा हो गए है। यह बात गुरुवार को जिला मंडी युवा कांग्रेस ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही। युवा कांग्रेस जिला प्रवक्ता डिंपल शर्मा ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में एक तरफ बेरोजगारी से युवा त्रस्त है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों ने जनता का जीना दुशवार कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर ही आज से कांग्रेस पार्टी ने “युवा रोजगार संघर्ष यात्रा” का आगाज किया गया है. इस यात्रा में गूंगी बहरी सरकार का युवाओं की ओर से पर उतरकर बेरोजगारी का अहसास दिलाया जाएगा कि यह हालात आज प्रदेश की भाजपा सरकार ने पैदा कर दिए हैं.
उन्होंने आंकड़ा पेश करते हुए कहा कि (सेंटर फॉर मोनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी) ने हाल ही में एक आकड़ा पेश किया है जिसमे हिमाचल प्रदेश बेरोजगारी में शीर्ष 6 राज्य में आ चुका है। ईएसएम. हरियाणा – 26.7%, झारखंड – 14.5, जम्मू कश्मीर और राजस्थान – 25%, त्रिपुरा – 14.1% और हिमाचल – 12.1%) बेरोजगारी है. वहीं पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं की बात करे तो इसमें हिमाचल तीसरे स्थान पर आ गया है। ऊपर से ऐसे भयंकर बेरोजगारी के दौर में केन्द्र सरकार ने खाद्य वस्तुओं पर भी 5 फीसदी जीएसटी लगा दिया है,ऐसी स्थिति में आम परिवार के लोग किस प्रकार से जीवन यापन कर पाएंगे।
वहीं मंडी लोकसभा क्षेत्र के मीडिया प्रभारी अमनदीप सिंह बतरा ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है, चाहे लगातार बढ़ रही मंहगाई की बात हो, किसानों और बागवानों की मांगे हो, कर्मचारी वर्ग हो या बढ़ती बेरोजगारी से त्रस्त युवा. आप देख सकते हैं कि कैसे GST खाद्य वस्तुओं पर 5 फ़ीसदी लगाया गया.वहीं हिमाचल प्रदेश की बात करे तो पेपर लीक के मामले लगातार आ रहे हैं. पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा 27 मार्च को हुई लेकिन उसका प्रश्न पत्र पुलिस की नाक के नीचे से लीक हो गया और 8 लाख तक प्रश्न पत्र बेचा गया. जब युवा कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में क्रमिक भूखहड़ताल की, कि मामलें की जांच सीबीआई को सौपी जाए, लेकिन सरकार ने जनता को गुमराह किया गया कि हम मामले की सीबीआई जांच करेंगे. लेकिन अपने चहितो को बचाने के लिए पूरा मामला एसआईटी के माध्यम से कुछ एक छोटी मछलियां पकड़कर रफा दफा किया गया और असली आरोपी बाहर है. ऐसे ही JOA -IT का पेपर लीक हुआ, यहां तक कि स्नातक कक्षाओं के पेपर तक 22 कॉलेजों में लीक हुए. यह सरकार पेपर लीक सरकार बनकर रह गई है. हिमाचल प्रदेश से भाजपा की सरकार का जाना तय है. और जिस प्रकार से युवाओं के भविष्य के साथ भाजपा सरकार ने खिलवाड़ किया है, उसका जबाब युवा आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को सत्ता से बाहर कर और कांग्रेस की सरकार बनाकर देंगे.
ईडी कार्रवाई का जताया विरोध
युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर की जा रही थी की कार्यवाही कभी विरोध जताया।
प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र कुमार ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सरकारी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले तो ईडी का इस्तेमाल कर नेता राहुल गांधी से मनी लॉन्ड्रिंग के उस केस के बारे में पूछताछ की जिसमें उन्हें 2016 में ही सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिल चुकी है ओर अब कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी से पूछताछ करवाई जा रही है ताकि देश की जनता इसमें उलझी रहे और प्रधानमंत्री अपने मित्रों को पूरे देश की संपत्ति पीछे से बेचते रहे. प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र ने आरोप लगाया है कि हाल ही में केंद्रीय बाल विकास एवं मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी इलिगल तरीके से गोवा में बार चलाती पकड़ी गई. उसको लेकर भाजपा का पूरा संगठन और खास तौर पर महिला मोर्चा आज चुप बैठा है. केंद्रीय मंत्री, बीजेपी नेता स्मृति ईरानी की बेटी पर भ्रष्टाचार के आरोप है.उनके बार के लिए मृत व्यक्ति के नाम पर लाइसेंस लिया गया। व्यक्ति की मृत्यु 17 जुलाई 2021 को हो गई थी जिसके नाम पर पिछले महीने लाईसेंस रीन्यू करवाया गया. गोवा स्थित इस बार को नोटिस जारी किया गया है. इन सभी भ्रष्टाचारियों के खिलाफ भाजपा सरकार कार्रवाई क्यूं नहीं करती है क्योंकि यह भाजपा के समर्थक हैं. यह इस सरकार की दोहरी कार्यप्रणाली है, जिसमें सिर्फ विपक्ष को इलिगल तरीके से दबाने का प्रयास किया जा रहा है.
