बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – बिलासपुर जिले के अमरपुर की कुटिया में बीते 24 जुलाई को हुए घटनाक्रम के बाद हिमाचल सन्त समाज ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने भगेड से लेकर अमरपुर कुटिया तक रोष रैली निकाली गई। इस धरने व रोष रैली में स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया। साधु समाज ने इस संदर्भ में उचित कार्यवाही करने की मांग की।
साधु समाज ने कहा कि षड्यंत्र के तहत कुटिया में रहने वाले साधु की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि अगर कुटिया में रहने वाले साधु ने आत्म+हत्या की है तो जहर की डिब्बी कहां से आई। साधु समाज ने कहा कि हत्या में शामिल लोगों को फांसी की सजा दी जाए । बता दें कि भगेड से लेकर अमरपुर कुटिया तक साधु व स्थानीय लोग पहुंचे। किसी भी घटना से निपटने के लिए भारी पुलिस बन्दोब स्त किए गए थे। प्रदेश भर से दर्जनों की तादात में साधु समाज इक्कठा हुआ था।
सूत्रों के मुताबिक बीती 24 जुलाई को अमरपुर कुटिया में रहने वाले साधु व नजदीकी क्षेत्र की एक युवती के बीच कुछ विवाद हुआ था। जिसके बाद युवती के परिजनों ने कुटिया में पहुंचकर साधु के साथ मारपीट की थी। मारपीट के बाद साधु की मौ+त का मामला सामने आया था। युवती ने आरोप लगाया था कि जब वह मन्दिर माथा टेकने गई थी तो कुटिया में रहने वाले साधु ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। वहीं विवाद बढ़ गया था। युवती के परिजनों ने कुटिया में पहुंचकर साधु के साथ हाथापाई की थी। स्थानीय लोगों ने इस पूरे मामले को लेकर कहा था कि साधु पर लगाये गए छेड़छाड़ के आरोप गलत हैं। जबकि साधु ने आत्म+हत्या नही की है बल्कि साधु को जहर देकर मारा गया था।
