1 July, 2025— देहरादून में आयोजित 20वीं आइस स्केटिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता का समापन आज हुआ, जिसमें हिमाचल प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल आठ पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। हिमाचल के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता 25 जून से 30 जून 2025 तक आयोजित की गई, जिसमें सात वर्ष से ऊपर की आयु के कुल 54 खिलाड़ियों (23 बालिकाएं और 31 बालक) ने भाग लिया।
फिगर स्केटिंग में पुरुष वर्ग में शिमला के अमय सूद ने रजत पदक जीता। महिला वर्ग में अमर्या सूद, सोविनिया और अब्रिशा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। वृंदा चौधरी और पावनी कुठियाला ने रजत, जबकि सावनी डोगर और वंशिका ने कांस्य पदक हासिल किया। इन छह पदक विजेता बालिकाओं का ताल्लुक टराहल स्कूल से है।प्रतियोगिता के बाद चयनित खिलाड़ियों को आगामी एशियन आइस स्केटिंग चैंपियनशिप, जो 20 अगस्त से देहरादून में ही आयोजित की जाएगी, में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
