कुल्लू : मनमिंद्र अरोड़ा – गुजरात के सूरत में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया फुटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश की फुटबॉल टीम रवाना हो गई है। यह टीम जिला मुख्यालय कुल्लू से रवाना हुई है।
जिला फुटबॉल एसोसिएशन कुल्लू के महासचिव पवन ठाकुर ने बताया कि ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा गुजरात के सूरत में 25 से 30 जनवरी तक फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पूरे देश भर की टीमें भाग लेगी। लिहाजा हिमाचल प्रदेश की टीम भी इस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए कुल्लू से रवाना हो गई है , जो ऑल इंडिया लेवल पर होने वाली इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।
कुल्लू में हुआ टीम का चयन
पवन ठाकुर ने बताया कि ऑल इंडिया लेवल के लिए हिमाचल प्रदेश की टीम का चयन कुल्लू में किया गया। जिसके लिए 16 से 21 जनवरी तक खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया , जिसमें प्रदेश भर के 30 फुटबॉल खिलाड़ियों ने भाग लिया। लिहाजा चयन प्रक्रिया के दौरान ट्रायल की कसौटी पर 12 खिलाड़ी खरे उतर पाए हैं। यह 12 खिलाड़ी ऑल इंडिया स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे।
इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
पवन ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए कुल्लू जिला से अखिल ठाकुर, अविनाश, विशाल सिंह, रितिक नेगी, हितेश नेगी और लाहौल स्पीति से सुनील कुमार, अभय राणा, ऊना से लखबीर सिंह, राजेश कुमार, हमीरपुर से हर्ष पठानिया, कांगड़ा से विक्रांत और सिरमौर से राकेश गुरुंग का चयन हुआ है। लिहाजा यह खिलाड़ी ऑल इंडिया स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
