सचिन शर्मा,मनाली: गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित 36वें राष्ट्रीय खेल में हिमाचल प्रदेश महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है। हिमाचल प्रदेश महिला कबड्डी टीम की ओर से 36वें राष्ट्रीय खेल में हिमाचल प्रदेश महिला कबड्डी टीम की ओर से स्वर्ण पदक जीतने पर मनाली में भी ख़ुशी का माहौल है।
हिमाचल प्रदेश महिला कबड्डी टीम में मनाली की दो महिमा ठाकुर और कविता ठाकुर भी शामिल है। गोल्ड मेडल जीतने पर दोनों के परिवारों में ख़ुशी का माहौल है। महिमा की पिता खेमराज ठाकुर ने कहा की बेटियों ने क्षेत्र के साथ-साथ उनका नाम भी रोशन किया है। खेम राज ठाकुर की दोनों बेटियां राष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर हैं।
