बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह जिला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पोस्टर फाड़े गए है। यही नहीं, जेपी नड्डा के खुद अपने गृह जिला में उनके पोस्टरों को भी फाड़ा गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 अक्टूबर को बिलासपुर आगमन को लेकर पूरा शहर भगवा रंग से रंगा हुआ है। लेकिन पिछली रात ही कुछ स्थानों पर पोस्टर सहित भाजपा के झंडो को तोड़ा गया है। जिसमे भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश भी है।
बता दें कि रविवार यानी आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने गृह जिला बिलासपुर आ रहे है। लेकिन उनके आने से पहले ही उनके गृह जिला के भाजपा के शीश नेतृत्व की फजीहत हुई है। वही, आपको यह भी बता दे कि 5 अक्टूबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर में एम्स व हाइड्रो इंजिनियरिंग कॉलेज का लोकार्पण करने के लिए आ रहे है।
कांग्रेस पर लगाया आरोप
इस सारे मामले को लेकर जब सदर विधायक सुभाष ठाकुर से बात की गई तो उनका कहना है कि यह कार्य कांग्रेस का है। कांग्रेस के नेता बहुत नीच तरह की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सारे स्थानों पर सीसीटीवी के माध्यम से सारा देखा जाएगा। वही, उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर जल्द ही पुलिस में शिकायत भी करवाई जाएगी।
