By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पीएम मोदी से संवाद कर लौटे हिमाचली युवा, बोले—युवाओं के सुझावों की झलक दिखी केंद्रीय बजट में
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पीएम मोदी से संवाद कर लौटे हिमाचली युवा, बोले—युवाओं के सुझावों की झलक दिखी केंद्रीय बजट में
himachalNews

पीएम मोदी से संवाद कर लौटे हिमाचली युवा, बोले—युवाओं के सुझावों की झलक दिखी केंद्रीय बजट में

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/03/08 at 5:58 PM
Share
समर एक्सप्रेस /धर्मशाला, राहुल चावला -:केंद्र सरकार के केंद्रीय बजट में युवाओं के विचारों की झलक देखने को मिली है। यह कहना है उन हिमाचली युवाओं का, जिन्होंने विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद किया था। देशभर से चुने गए युवाओं ने कार्यक्रम में अपने विचार और सुझाव साझा किए थे, जिनमें से कई सुझावों को बजट में भी स्थान मिला है। कार्यक्रम से लौटे हिमाचल के युवाओं ने अपने अनुभव साझा किए।
नितिन शर्मा ने किया हिमाचल का प्रतिनिधित्व
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से नामांकित मॉडरेटर नितिन शर्मा ने कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखे। नितिन इससे पहले वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री के साथ Pariksha पे चर्चा कार्यक्रम के लिए भी चयनित हो चुके हैं।उन्होंने बताया कि विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद 2026 के दौरान युवाओं ने संसद जैसी प्रक्रिया के माध्यम से कई नवाचारी सुझाव दिए थे, जिनकी झलक अब केंद्रीय बजट में दिखाई दे रही है। नितिन के अनुसार जब युवाओं के विचार नीति निर्माण का हिस्सा बनते हैं, तभी लोकतंत्र वास्तव में मजबूत होता है। उनका कहना है कि बजट 2026 में युवाओं के विजन को शामिल किया जाना इस बात का संकेत है कि सरकार युवाओं की आवाज को महत्व दे रही है।
ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा दे रहे सचिन कोरला
सामाजिक उद्यमिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुके सचिन कोरला भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। वह उद्यमवेल के संस्थापक और सीईओ हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहे हैं।सचिन को रेक्स कर्मवीर चक्र से भी सम्मानित किया जा चुका है और उनकी सफलता की कहानी न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर पर भी प्रदर्शित हो चुकी है।उन्होंने बताया कि Open Network for Digital Commerce के माध्यम से ग्रामीण और महिला उद्यमियों को डिजिटल बाजार से जोड़ा जा रहा है। साथ ही सरकारी योजनाओं के जरिए युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं।सचिन ने कहा कि सरकार की इंटर्नशिप और स्टार्टअप से जुड़ी योजनाएं युवाओं को व्यावहारिक अनुभव देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
TAGGED: Dharamshala Himachali youth returned after interacting with PM Modi
Chandrika March 8, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अस्मिता एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन, महिलाओं ने दिखाई खेल प्रतिभा
Next Article नाहन मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जोर, मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से लिया फीडबैक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बीबीएमबी ने सीएसआर के तहत स्कूलों को दी सुविधाएं, छात्रों को मिले बेंच और वाटर प्यूरीफायर

Ago

हिमवीर जागृति मंच ने मेधावी विद्यार्थियों को पुस्तकें देकर बढ़ाया हौसला

Ago

केंद्र से मिली स्पेशल रिलिफ से वेतन दे पा रहे हैं सीएम लेकिन केंद्र का नहीं जता रहे आभार

Ago

स्वारघाट के पास चलती स्कूटर में लगी भीषण आग, चालक ने फुर्ती दिखाकर टाला बड़ा हादसा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?