राकेश,ऊना: प्रदेश में हॉकी खेल से जुड़े पति बाबा ने खिलाड़ियों को ढूंढने के लिए हॉकी इंडिया की ओर से विशेष अभियान चलाया गया हैं। अपने इस अभियान के तहत जिला ऊना के इंदिरा खेल परिसर में हॉकी हिमाचल की ओर से हॉकी इंडिया की मुहिम के तहत हॉकी इंडिया अभियान हर घर को हॉकी की पहचान चलाया गया। इसके तहत राउरकेला में 18 मई से 28 मई तक होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के सब जूनियर पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों को हॉकी खेल से संबंधित उपकरण दिए गए ।
अभियान का नेतृत्व हॉकी इंडिया की हमीरपुर इकाई के उपाध्यक्ष राजेश कुमार की ओर से किया गया । इस अवसर पर हॉकी इंडिया के सचिव रोमेश पठानिया ने बताया कि हॉकी इंडिया की ओर से शुरू की गई इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर ग्रामीण स्तर तक की ऐसी प्रतिभा को तराशना बताया जो ज्ञान और अवसर के अभाव में घरों से बाहर नहीं निकल पाती। ऐसी प्रतिभाओं को उनके टैलेंट सर्च के माध्यम से उन्हें हॉकी के प्रति जागरूक करना और आगे लेकर आना हैं।
इस मौके पर हॉकी खिलाड़ियों ने हॉकी इंडिया के इस अभियान की जमकर प्रशंसा की और अपनी मेहनत के आधार पर प्रतियोगिता को जीतने का भरसक प्रयास किए जाने का दावा किया ।
