सोलन :योगेश शर्मा-सोलन शहर में जल्द शिमला शहर की तर्ज पर एक नया ट्रैफिक प्लान लागू होने वाला है । इसको लेकर सोलन पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली है और नगर निगम सोलन के पार्षदों व स्थानीय लोगों से भी राय ली जा रही है ।जहां जहां पर ट्रैफिक प्लान में बदलाव करने की जरूरत है, उसको लेकर कार्य किया जा रहा है।
एएसपी सोलन योगेश रोलटा ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रुप से सोलन शहर में करने के लिए पुलिस लगातार कार्य कर रही है।इसको लेकर एक नया ट्रैफिक प्लान डीएसपी ट्रैफिक के साथ बनाया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि सोलन शहर लगातार बढ़ रहा है और यहां पर गाड़ियों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है,वहीं पार्किंग की व्यवस्था भी सही से ना होने के कारण जाम जैसी समस्या शहर में बन जाती है। ऐसे में इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा आगामी कुछ दिनों में नया ट्रैफिक प्लान लाया जाना है,जिसको लेकर निगम के पार्षदों और लोगों से राय ली जा रही है । जिसके बाद जल्द ही शहर में नया ट्रैफिक प्लान लागू होगा जिससे लोगों को ट्रैफिक समस्या से निजात मिलेगी।
