बिलासपुर/सुभाष ठाकुर – विधान सभा चुनावों में जिला में मत प्रतिशतता बढाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किए गए विभिन्न प्रयास प्रशंसनीय है ।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिला में तैनात सामान्य परिवेक्षक अजय गुप्ता ने चुनाव गौरव सम्मान प्राप्त करने वाले परिवारों को सम्मानित करते हुए कहा कि मत प्रतिशतता बढाने के लिए जिला में की गई विभिन्न गतिविधिंया आदर्श बनकर उभरी है । जिसके बारे में भारत निर्वाचन आयोग को भी जानकारी प्रदान की जानी चाहिए। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी को इस सम्बन्ध में विस्तृत रिपोर्ट भारत निर्वाचन आयोग को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मत प्रतिशतता बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिला में चुनावी संध्या, चुनाव गौरव सम्मान, वॉल आफ डेमौक्रेसी तथा सेहता रा छड़ालू अद्वितीय नवाचार गतिविधियां रही। जिससे जिला में 2.50 प्रतिशत अधिक मत प्रतिशतता बढ़ी है। उन्होंने विजेता परिवारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इसमें 46-झंडूता विधानसभा क्षेत्र में नरेश कुमार 92-डाहड मतदान केन्द्र, हेम सिंह 96-डाड़ी बाड़ी, कृष्ण राम 93-खल्लसाय, 47-घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में सुनीलदत्त 57-हरित्यांगर, कर्म चंद 101- फटोह, सोहन लाल 78-बलोह मतदान केन्द्र, 48-बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र की 26- मझवाड़ मतदान केन्द्र की दिपिका, 68-सोलग जुरासी की रीमा देवी, 81-धमणा के अजय कुमार, 49-श्री नयना देवी जी के मतदान केन्द्र 30-घ्याल के बलदेव, 63-बैहल-1 के चमन लाल व 65-बैहल-3 के देश राज को सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि अधिकतर विजेता परिवार संग सम्मान प्राप्त करने पंहुचे। उन्होंने बताया कि इन परिवारों को आगामी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला में सम्मान प्रदान किया जाएगा वहीं चुनाव आईकॉन के रूप में आगामी विधानसभा व नगर निकाय तथा पंचायत चुनावों में ब्रैंड एमवेस्डर बनाकर मतदाताओं से संवाद करवाया जाएगा।
