By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बागवानी मंत्री ने किया एलान.. इस साल सेब सीजन से यूनिवर्सल कार्टन में बिकेगा सेब
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बागवानी मंत्री ने किया एलान.. इस साल सेब सीजन से यूनिवर्सल कार्टन में बिकेगा सेब
himachalNews

बागवानी मंत्री ने किया एलान.. इस साल सेब सीजन से यूनिवर्सल कार्टन में बिकेगा सेब

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/03/06 at 5:16 PM
Share

शिमला : संजु चौधरी (TSN)-हिमाचल में अब यूनिवर्सल कार्टन में सेब बिकेगा। सरकार ने इस सीजन से ही यूनिवर्सल कार्टन से सेब खरीद का एलान कर दिया है। बागवानी मंत्री जगत नेगी ने सचिवालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार ने बीते सीजन में वजन के हिसाब से सेब बेचने की व्यवस्था की गई थी और अब यूनिवर्सल कार्टन को नीतिगत तरीके से लागू किया जा रहा है जिससे बागवानों को फायदा होगा। इसको लेकर एसओपी जल्द जारी की जाएगी। ओर 20 किलो ओर 12 किलो सेब पेटी की सेब पेकिंग की व्यवस्था की जाएगी।इसके अलावा अब टेलीस्कोपी कार्टन पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है।

पेटी में 20 से 21 किलो तक की होगी पैकिंग

जगत सिंह नेगी ने कहा कि बागवानों को सेब उचित मूल्य दिलाने का कांग्रेस ने चुनावो के समय वादा किया था पिछले साल सेब को वजन के हिसाब से बेचने के नियम को सख्ती से लागू किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बागवान पैकिंग के लिए यूनिवर्सल स्टैंडर्ड की मांग कर रहे थे इसको लेकर सरकार द्वारा गहन मंथन किया गया और विभाग ने आईआईटी रुड़की आईआईटी मंडी से भी इसको लेकर चर्चा की। इसको लेकर बागवानी सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन भी किया गया था जिससे लोगों से सुझाव भी लिए गए ओर कमेटी ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। जिसमे लोगो से भी सुझाव लिए गए थे । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में भी यूनिवर्सल कार्टन को लागू करने की बात कही थी,इसको देखते हुए यूनिवर्सल कार्टन इस सीजन से सरकार लागू करने जा रही है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सल कार्टन कितने किलो का होगा किस तरह का रहेगा इसको लेकर जल्द ही एसओपी जारी की जाएगी पेटी में 20 से 21 किलो तक की पैकिंग होगी।टेलिस्कोप कार्टन में अब से नहीं बिकेंगे और यदि कोई बचेगा तो उसे पर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं सरकार द्वारा लिए जा रहे फैसलों को लेकर विपक्ष के द्वारा उठाए जा रहे सवालों के जवाब में जगत नेगी ने कहा कि ये लोग सेब को वजन के हिसाब से खरीदने के समय भी हल्ला कर रहे थे लेकिन वजन के हिसाब से सेब खरीद हुई। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी कही बातों को पूरा कर रही है। सरकार पूरी तरह स्थिर हैं अगर स्थिर नहीं होती तो वे लोग हमारी जगह होते।

TAGGED: Shimla horticulture minister
Chandrika March 6, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article CM के कार्यक्रम में कांग्रेस के बागियों के खिलाफ लगे नारे..पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर भी रहे मौजूद
Next Article विक्रमादित्य सिंह बोले..BJP आलाकमान से मुलाकात की खबरें निराधार..बागी नेताओं से हुई बात का दिया ये जवाब
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इस बार शनि जयंती पर विशेष संयोग, भव्य तरीके से सजाया गया छोटी काशी का शनिधाम

Ago

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?