शिमला : कमल भारद्वाज -लंबी लड़ाई और संघर्ष के बाद हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला भी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शुमार हुई है। लंबे समय से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शिमला में कई काम हुए हैं ।इस बीच केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की एक टीम शिमला पहुंची । इस टीम में शिमला में हुए बड़े प्रोजेक्ट का जायजा लिया ।
दरअसल, टीम यह जानने के लिए शिमला पहुंची है कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कोई बड़े कामों के बाद आम जनता के जीवन में क्या बदलाव आए हैं ।भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय के एडीजी राजीव जैन ने कहा कि वे अपनी टीम के साथ शिमला में हुए बदलाव को देखने के लिए पहुंचे हैं । उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शिमला की सूरत बदलने का काम हुआ है । आज वह अपनी टीम के साथ अलग-अलग प्रोजेक्ट का जायजा ले रहे हैं । उन्होंने कहा कि वे खुद जब कई साल पहले शिमला आए थे, तब शिमला कुछ अलग नजर आता था. स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के बाद शिमला की सूरत बदल गई है । उन्होंने कहा कि शिमला में बने आजीविका भवन के साथ टीम कई बड़े प्रोजेक्ट को देख रही है । साथ ही लोगों से भी जाना जा रहा है कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के बाद उनके जीवन में क्या बदलाव आया है ।
