राहुल चावला, धर्मशाला: सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की ओर से घोषित बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम के बाद अब हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रहा हैं। शनिवार 20 मई को बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। इसको लेकर बोर्ड की तरफ से सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। बोर्ड की ओर से पहले आज यानी शुक्रवार को परीक्षा परिणाम घोषित करने की बात कही थी, लेकिन पूरा परिणाम कंपाइल न होने की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। बता दें कि बारहवीं क्लास की 10 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च तक रखी गई थी।
शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि शुक्रवार को परिणाम घोषित करने की तैयारी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से अब बारहवीं क्लास के परिणाम शनिवार को घोषित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षा परिणाम को निकालने के संदर्भ में तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही हैं बारहवीं की परीक्षाएं 10 मार्च से शुरू हुई थी तथा कि 30 मार्च को समाप्त हुई थी।
उन्होंने कहा कि 12वीं की परीक्षा में लगभग 103928 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉक्टर मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि जमा दो कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई तकनीकी समस्या नहीं आई तो शनिवार को सुबह तकरीबन 11:00 बजे के करीब 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
