अरविंदर सिंह,हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा परीक्षा में प्रदेश की लड़कियों ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया हैं। वहीं से परीक्षा में नगर पचायंत भोटा वार्ड नंबर सात ज्वाला नगर की वैशाली शर्मा ने सातवां रैक हासिल कर अपने माता पिता और क्षेत्र का नाम भी रोशन किया हैं। वैशाली इस परीक्षा को पास कर बीडीओ बनी हैं।
वैशाली शर्मा इससे पहले भी तीन बार एचएएस की परिक्षा पास कर चुकी हैं,लेकिन पर्सनल इंटरव्यू में रह जाती थी। वैशाली में अपनी हिम्मत नहीं हारी और कड़ी मेहनत से चौथी बार एचएएस की परिक्षा पास कर बीडीओ बनी हैं । वैशाली की प्रारंभिक शिक्षा जमा दो तक हिम अकादमी स्कूल हमीरपुर से हुई हैं। इसके बाद वैशाली ने NIT हमीरपुर से इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विषय में इंजीनियरिंग करने के बाद कुछ समय अंबुजा सीमेंट कंपनी में भी नौकरी की लेकिन वैशाली का सपना प्रशासनिक अधिकारी बनने का था और लक्ष्य को पाने के लिए वैशाली ने अपने नौकरी छोड़ परीक्षा की तैयारी में पूरा समय लगाया।
उन्होंने हिमाचल अलायड सर्विस की परीक्षा 2021 में दी और उसे उत्तीर्ण किया। वहीं वह वर्तमान समय में जिला बिलासपुर में एक्साइज इंस्पेक्टर के तौर पर अपनी सेवाएं दें रही हैं। वैशाली की इस उपलब्धि पर उनके पिता विनोद कुमार शर्मा और मां वीना शर्मा और पूरे परिवार में ख़ुशी की लहर हैं। वहीं वैशाली की इस उपलब्धि के बाद उनके घर बधाई संदेश पहुंचना शुरू हो गए हैं। वैशाली के पिता विनोद शर्मा, वन विभाग अधिकारी के पद से रिटायर हुए हैं और माता स्वास्थ्य विभाग सुपरवाइजर के पद से रिटायर हुई हैं।
वैशाली शर्मा ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी माता-पिता,बड़ी बहन व भाई को दिया हैं। वैशाली शर्मा ने कहा की अगर हम कड़ी मेहनत और लग्न से पढ़ाई करेंगे तो हमें सफलता जरूर मिलेगी। वैशाली शर्मा ने कहा की में तीन बार एचएएस की परिक्षा पास कर चुकी थी लेकिन पर्सनल इंटरव्यू मे रह जाती थी। अब चौथी बार एचएएस की परिक्षा देने के बाद खंड विकास अधिकारी बनी हूं। वर्तमान में वह जिला बिलासपुर में एक्साइज इंस्पेक्टर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं।
