शिमला :चन्द्रिका – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ ने आपदा राहत कोष-2023 के लिए 1,82,200 रुपये का चेक भेंट किया।मुख्यमंत्री ने अंशदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के योगदान विपदा के समय में पीड़ितों की मदद के लिए सहायक सिद्ध होंगे।इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष हरीश ठाकुर, महासचिव जोगिंदर सकलानी और अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।
एचपीयू शिक्षक कल्याण संघ ने आपदा राहत कोष में दिया 1,82,200 का अंशदान
Leave a comment
Leave a comment
