सुभाष ठाकुर,स्वारघाट : एन एच 205 चंडीगढ़- मनाली हाइवे पर एक सड़क हादसा हुआ। हादसे में एचआरटीसी बस और कैंटर के बीच टक्कर हुई हैं। आमने-सामने से हुई इस टक्कर में कैंटर चालक गंभीर रूप से जख्मी हुआ हैं।
कैंटर चालक को एम्बुलेंस के माध्यम से नालागढ़ अस्पताल ले जाया गया हैं। इस हादसे की वजह कैंटर चालक की ओर से स्वारघाट के संतोषी माता मंदिर के पास तीखे मोड़ पर किया गया ओवरटेक बताया जा रहा हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्वारघाट पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि हादसे में बस में बैठी सभी सवारियां सुरक्षित हैं। जानकारी के मुताबिक धर्मपुर डिपो की यह बस दिल्ली से धर्मपुर जा रही थी।
