By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भरवाईं-ज्वालाजी मार्ग पर फिर टक्कर: HRTC बस और इनोवा की भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Accident > भरवाईं-ज्वालाजी मार्ग पर फिर टक्कर: HRTC बस और इनोवा की भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
Accidenthimachal

भरवाईं-ज्वालाजी मार्ग पर फिर टक्कर: HRTC बस और इनोवा की भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/10/27 at 6:06 PM
Share

चिंतपूर्णी । भरवाईं चौक से आगे ज्वालाजी रोड पर एक बार फिर सड़क हादसा हो गया। यहां एक तीखे मोड़ पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस और इनोवा गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, हालांकि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है।जानकारी के अनुसार, HRTC की बस मुबारिकपुर की ओर जा रही थी, जबकि इनोवा गाड़ी ज्वालाजी की तरफ बढ़ रही थी। इसी दौरान सड़क के तीखे मोड़ पर दोनों वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा।

Contents
पुलिस ने संभाला मोर्चा, यातायात कराया बहालपहले भी हो चुके हैं हादसे, सड़क चौड़ी करने की उठी मांगचेतावनी बोर्ड और गति नियंत्रण के उपाय लगाने की मांग

पुलिस ने संभाला मोर्चा, यातायात कराया बहाल

हादसे के बाद ज्वालाजी रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर चिंतपूर्णी पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल करवाया।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस से किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने का आग्रह किया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया।

पहले भी हो चुके हैं हादसे, सड़क चौड़ी करने की उठी मांग

इस स्थान पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में सड़क हादसे में सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार धीमान की मौत हो गई थी। इससे पहले यहां एक प्रवासी व्यक्ति की भी सड़क दुर्घटना में जान जा चुकी है।लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से इस तीखे मोड़ को चौड़ा करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बढ़ते यातायात के दबाव को देखते हुए सड़क का विस्तार करना जरूरी हो गया है।

चेतावनी बोर्ड और गति नियंत्रण के उपाय लगाने की मांग

स्थानीय लोगों के अनुसार, कई वर्ष पहले तत्कालीन एडीसी राजेश मारिया और एसडीएम सुनील वर्मा ने भी इस स्थान का निरीक्षण किया था। उस समय मोड़ को कुछ हद तक खुला करवाया गया था, लेकिन वर्तमान में बढ़ते यातायात को देखते हुए इसे और चौड़ा करने की जरूरत है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दुर्घटनाओं की आशंका वाले इस स्थान पर पर्याप्त चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और गति नियंत्रित करने के लिए जरूरी उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

TAGGED: Kangra collision on the Bharwain-Jwalamukhi road
Chandrika October 27, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांग्रेस के लोकतंत्र संबंधी दावों पर भाजपा का पलटवार, 1 नवंबर को शिमला में निकलेगी पदयात्रा
Next Article बिक्रम ठाकुर का सुक्खू पर तीखा हमला, बोले— मुख्यमंत्री कहीं से भी चुनाव लड़ें, हार तय
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बिक्रम ठाकुर का सुक्खू पर तीखा हमला, बोले— मुख्यमंत्री कहीं से भी चुनाव लड़ें, हार तय

Ago

कांग्रेस के लोकतंत्र संबंधी दावों पर भाजपा का पलटवार, 1 नवंबर को शिमला में निकलेगी पदयात्रा

Ago

चम्बा में कांग्रेस ने चुनावी पारदर्शिता का मुद्दा उठाया

Ago

नूरपुर पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 1.01 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज करने के आदेश पर मुहर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?