संजु चौधरी, शिमला(TSN): हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के सैंज इलाके में हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस दुर्घट+नाग्रस्त हो गई। यह बस शिमला से थरोच की तरफ जा रही थी। बस अचानक सैंज के पास अनि+यंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। इस घटना में करीब 10 लोगों के घाय+ल होने की जानकारी हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि सभी घाय+लों को मामूली चो+ट आई हैं, जिनका इलाज क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा हैं।
सैंज के पास हुआ हा+दसा
हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निर्देशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि बस नंबर HP-03-B-6127 शिमला से जा रही थी। इस बस में ड्राइवर प्रदीप कुमार और कंडक्टर प्रवीण के साथ बस में कई सवारियां थी। बस सैंज के पास अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर हो गई। इसमें कई यात्रियों को चो+ट आई हैं, जिनका इलाज चल रहा हैं। घटना स्थल पर सब इंस्पेक्टर शेर सिंह पहुंचे हैं। पुलिस घटना के कारणों का पता लग रही हैं। मामले में बस सवार यात्रियों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही हैं।
टल गया बड़ा हा+दसा
इस पूरी घटना में राहत की बात यह रही की बस अनि+यंत्रित होकर गहरी खाई में गि+रने से बच गई। जैसे ही बस अनि+यंत्रित हुई, वैसे ही साथ लगते छोटे पेड़ों पर जाकर टिक गई। पहाड़ों का रास्ता बेहद घुमावदार होता है और गहरी खाई हमेशा ही हा+दसों को निमंत्रण देती नजर आती हैं। इस इस घटना में राहत की बात रही की बस खा+ई में नहीं गिरी और सिर्फ अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर गई।
