राकेश,ऊना: ऊना जिला के हरौली विधानसभा क्षेत्र के पंडोगा गांव से चंडीगढ़ के लिए बस सेवा बुधवार से शुरू की गई हैं। इस बस सेवा के शुरू होने से यहां के स्थानीय लोगों को फायदा होगा। एचआरटीसी की इस बस को बुधवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरी झंडी दिखाकर चंडीगढ़ के लिए रवाना किया। इस दौरान उन्होंने खुद इस बस में बैठकर कई किलोमीटर का सफर भी तय किया। बस सेवा का शुभारंभ करने से पहले उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने लोगों की मौके पर जन समस्याओं को भी सुना।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा की हल्के की मांग पर पंडोगा से चंडीगढ़ के लिए नई बस सेवा को शुरू किया गया हैं, क्योंकि यहां के बच्चें पढ़ाई व अन्य कामों के लिए चंडीगढ़ जाते हैं इसलिए हल्के में बस सेवा को शुरू करने के लिए उनके पास मांग आई थी जिसको देखते हुए यह बस सेवा शुरू की गई हैं। इस बस सेवा से शुरू होने से इलाके के सैकड़ों लोगों को इसका फायदा मिलेगा।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली क्षेत्र में नई सिरे से सड़कों का निर्माण किया जाएगा। जो पुरानी सड़के हैं जिनकी हालत खस्ता हैं उनका भी सुधार किया जाएगा, जिसके लिए करोड़ों रुपए सरकार से स्वीकृत हो चुके हैं। जल्द ही उनके टेंडर करवा कर काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कीहरौली रामपुर ब्रिज को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। यहां पर फूड कोर्ट और सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बीते हल्के के लिए 12 करोड़ रुपए की सिंचाई योजना स्वीकृत हुई हैं। जल्द ही इसका आने वाले समय में शिलान्यास भी किया जाएगा और पानी की कमी को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभोर साहब लिफ्ट इरिगेशन स्कीम और वहां पर बना रेस्ट हाउस की हालत काफी खस्ता हैं। उन्होंने खुद वहां जाकर उसका जायजा लिया हैं। अधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर वाटर इरिगेशन स्कीम की खस्ता हालत को भी सुधारा जाएगा। इसके साथ उन्होंने कहा कि पंडोगा इंडस्ट्री एरिया में लोगों को रोजगार मिले इसके लिए भी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा की बल्क ड्रग पार्क के शिलान्यास के बाद कोई पैसा ना जारी होने का मामला भी केंद्र सरकार के समक्ष उठाए जाने की बात उपमुख्यमत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कही हैं।
