बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – प्रदेश कांग्रेस महासचिव बंबर ठाकुर ने पत्रकार वार्ता में भाजपा विधायक पर नशा माफिया को समर्थन देने का आरोप लगाया है । उन्होंने कहा कि बिलासपुर में जितना भी नशा का कारोबार व गुंडागर्दी हो रही है उन सभी को त्रिलोक जमवाल का खुला समर्थन मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए यह भी कहा है कि नशे का कारोबार करते है वह विधायक त्रिलोक जमवाल की गाड़ी में घूमते है और उन्हे नशे का कारोबार करने के लिए पूरा समर्थन देते है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ दिनों पहले पंजगाई मैं जे ई के ऊपर हुई हमले पर अभी तक विधायक की ओर से कोई उचित कारवाई करने के आदेश पुलिस को नहीं दिए गए है। इससे साफ पता लगाया जा सकता है की उन्हे विधायक त्रिलोक जमवाल का समर्थन मिला है ओर वह उन्ही के साथी है, जिन पर वह कारवाई नही करवाना चाहते है।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल
बंबर ठाकुर ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि नशे या कुंडागर्दी करने वालों पर पुलिस उचित कारवाई नही कर रही है । बंबर ठाकुर ने पुलिस के उच्च अधिकारी की कार्यप्रणाली पर यह आरोप लगाया है कि उनके विभाग में अगर कोई पुलिस कर्मचारी ईमानदारी से काम कर रहा होता है और नशे को खत्म करने के लिए जी जान लगाता है उस पुलिस कर्मचारी को बदल दिया जाता है या उसका तबादला दूसरे ज़िला में कर दिया जाता है। उन्होंने कहा अगर पुलिस नशा ओर गुंडागर्दी करने वालों पर उचित कारवाई नही करती है तो कांग्रेस पुलिस कार्यालय के बाहर उग्र आंदोलन करेगी। उन्होने कहा भाजपा सरकार में पेपर लीक मामले पर त्रिलोक जमवाल पर भी उचित कारवाई मुख्यमंत्री से करवाई जाएगी
