शिमला,संजु चौधरी(TSN)-एचआरटीसी ड्राइवर कंडक्टर यूनियन कल 6 मार्च को आंदोलन के लिए अंतिम रणनीति बनाएगी।आज एचआरटीसी मुख्यालय शिमला में वाइस चेयरमैन अजय वर्मा के साथ बैठक में भी यह कर्मचारी आंदोलन से पीछे हटने को नहीं माने है।वहीं एचआरटीसी कर्मचारियों ने मांगों को लेकर आज शिमला पुराना बस स्टैंड में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। गेट मीटिंग के दौरान 100 के करीब चालक और परिचालक मौजूद रहे।
HRTC ड्राइवर कंडक्टर यूनियन कल 6 मार्च को आंदोलन के लिए बनाएगी अंतिम रणनीति
बैठक के बाद एचआरटीसी चालक संघ के अध्यक्ष मानसिंह ने बताया कि वह बार-बार सरकार से चालकों-परिचालकों की विभिन्न वित्तीय अधिकारियों को लेकर बात कर रहे हैं लेकिन अभी भी सरकार की ओर से यह देनदारियां देने के लिए कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं मिल पा रहा है।ऐसे में ड्राइवर कंडक्टर यूनियन कल तक इंतजार करेंगी और कल से आगामी आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।उन्होंने बताया कि एचआरटीसी के चालकों और परिचालकों का 65 माह का ओवरटाइम,डीए का एरियर,4-9-14 का एरियर और वर्ष 2016 पे कमीशन के एरियर की किस्त लंबित हैं। इसके बावजूद प्रदेश सरकार लंबे समय उनकी लंबित देनदारियों को अदा नहीं कर रही है।
एचआरटीसी चालक संघ ने कहा कि 100 करोड़ से अधिक की यह देनदारियां सरकार नहीं दे सकती तो मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुसार 59 करोड़ की किश्त सरकार को देनी चाहिए।उन्होंने कहा कि यदि कल 6 मार्च तक यह देनदारियां पूरी नहीं होती है तो मजबूरन एचआरटीसी चालक- परिचालक संघ एक लंबे आंदोलन के लिए रूपरेखा तैयार करेगा।
