नाहन : देवेन्द्र कुमार – एचआरटीसी नाहन ड्राइवर यूनियन ने आज अड्डा परिसर में अपना 10वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर यूनियन के पदाधिकारियों ने अड्डा परिसर में झंडा फहराया और मिठाई बांटी। इस दौरान यूनियन को लेकर नारेबाजी भी की गई।
एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन के राज्य सह सचिव धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि आज के दिन एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन की स्थापना संस्थापक सत्य प्रकाश शर्मा द्वारा 2013 में की गई थी। इस मौके पर यूनियन से जुड़े पदाधिकारियों ने अड्डा परिसर में यूनियन का झंडा फहरया और लड्डू बांटकर स्थापना दिवस की खुशी जाहिर की। स्थापना दिवस के मौके पर संस्थापक सत्य प्रकाश शर्मा के योगदान को याद किया और उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि यूनियन द्वारा समय-समय पर कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं और मांगों को प्रबंधन और सरकार के समक्ष उठाया जाता रहा है जिसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिले हैं।
